पलामू में सौतेली मां की गला रेतकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार; सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल

पलामू : झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी इलाके में एक युवक ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना में उसकी सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि आरोपी युवक नौशाद अपने पिता जसीमुद्दीन अंसारी की दूसरी शादी से नाराज चल रहा था। जसीमुद्दीन ने दिल्ली में मजदूरी के दौरान तेजू नाम की महिला से शादी की थी और फिर उसे अपने पैतृक गांव ले आया था। गांव लाने के बाद जसीमुद्दीन ने अपनी पहली और दूसरी पत्नी को अलग-अलग घरों में रखा था, लेकिन परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे।

इसी पारिवारिक विवाद और नाराजगी के कारण बुधवार को नौशाद अपनी सौतेली मां तेजू के घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि नौशाद ने तेजू पर चाकू से हमला कर दिया और उसका गला रेत डाला। घटनास्थल पर ही तेजू की मौत हो गई। घटना में तेजू की बेटी भी चाकू से घायल हो गई।

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मृतका तेजू मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी और कुछ साल पहले उसकी शादी जसीमुद्दीन से हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...