Palamu: वाहन जांच के दौरान देशी कट्टा के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Palamu: हुसैनाबाद पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक देशी कट्टा और बाइक के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरअसल, हुसैनाबाद पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार दैनिक रूप से वाहन चेकिंग डियूटी हुसैनाबाद से हैदरनगर जाने वाली सड़क पर नहर के पास लगाया गया था। उस वक्त समय करीब- शाम 5:30 बजे हुसैनाबाद से हैदरनगर जाने के लिए एक मोटर साइकिल पर दो सवार व्यक्ति आए और वाहन चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मियों को देखकर तेजी से मोटरसाइकिल को भगाने का प्रयास करने लगे। परंतु डियूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने वाहन को पीछा करते हुए दोनों को पकाड़ा।

Palamu: हथियार के साथ दो गिरफ्तार

पकड़ी गई काले रंग की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल, जिसका पंजिकरण संख्या-BR26X5797 है, पर सवार दोनों संदिग्धों को पकड़ कर विधिवत जांच करने से वाहन चला रहा व्यक्ति जिसका नाम सुमेर कुमार, पिता-अरूण राम एंव मोटरसाइकिल पर पीछा बैठा व्यक्ति रविकांत कमार पिता-धनराज बैठा दोनों मिर्जापुर, थाना-माली. जिला-औरंगाबाद के है। उनके पास से 12 बोर का एक देशी कट्टा, एक 12 बोर की जिंदा गोली, एक मोटरसाइकिल एवं दो स्मार्टफोन को बरामद किया गया है।

Palamu: थाना प्रभारी ने दी जानकारी

संदिग्धों को गिरफ्तार करने के पश्चात थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी एवं हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-187/25, दिनांक-21.07.2025, धारा 25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसमें दोनों गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज गया।

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार का...

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में बिहार के 17 वर्षीय किशोर को...