CSP संचालक व कारोबारी से अपराधियों ने की लूट, पुलिस ने करायी Live सरेंडर

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना के पखनहिया मुसहरी गांव में सीएसपी संचालक और हुंडी कारोबारी से पांच लाख से ज्यादा राशि की अपराधियों ने बंदूक दिखाकर लूट ली। पैसे से भरा बैग अपराधी गन्ने के खेत में लेकर घूस गए। वहीं स्थानीय लोगों ने हो हल्ला किया अपराधी गन्ने के खेत से ही हवाई फायरिंग करने लगे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने पूरे खेत को चारों तरफ से घेराबंदी कर तकरीबन तीन घंटे बाद अपराधियों से लाइव सरेंडर करवाया।

DIARCH Group 22Scope News

जब अपराधी पैसे से भरा बैग छीन कर भागने लगे तो गांव के लोगों ने मचाया शोर

बताया जाता है कि लुटेरे सीएसपी संचालक और हुंडी कारोबारी से पैसे से भरा बैग छीनकर भागने लगे। तबतक गांव के लोगों ने हो हंगामा किया और उसके बाद अपराधी खेत में छुप गए और इसके बाद फायरिंग करने लगे। इसकी जानकारी जब रामगढ़वा थाने को दी गई तो कई थाने की पुलिस ने गन्ने के खेत को पूरे तरह से घेराबंदी की। पुलिस ने माइक से अपराधियों को जल्द से जल्द सरेंडर करने का हिदायत दी। इसके बाद अपराधी पुलिस की बात मान गए और उन्होंने उनके सामने खुद को सरेंडर कर दिया। मोतिहारी में लगातार कानून का राज स्थापित करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और अपराधियों का लाइव सरेंडर करवाया है।

यह भी देखें :

पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है – SDPO आनंद

एसडीपीओ आनंद ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधी एक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुन्ना पांडे और दूसरा गोविंद गंज थाना के दीपक चौवे के रूप में हुई है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। दोनों के ऊपर हरसिद्धि थाना में आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं इससे जुड़े दो अन्य अपराधी की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Motihari Police 5 22Scope News

यह भी पढ़े : सूर्यपुरा की महिला अंचलाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार, लूटपाट व धक्का-मुक्की, 3 गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...