पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक को पैर में लगी गोली

गोपालगंज : गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में कुख्यात नट गिरोह के 25 हजार इनामी अपराधी को पैर में दो गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास की है। जख्मी अपराधी का नाम अजय नट है, जो सारण के दाऊदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिंदु टोली गांव निवासी रामनाथ नट का पुत्र है।

DIARCH Group 22Scope News

गिरफ्तार नट पर गोपालगंज, सीवान, सारण के अलावा यूपी में लूट, छिनतई व हत्या का मामला दर्ज है – SP

एसपी अवधेश दीक्षित के मुताबिक, गिरफ्तार नट पर गोपालगंज, सीवान, सारण के अलावा यूपी में भी 30 से 35 लूट, छिनतई और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि मीरगंज थाने की पुलिस अजय नट की गिरफ्तारी के बाद उसे लेकर हथियार बरामदगी के लिए जा रही थी। इसी दौरान जिगना ढाला के पास अजय नट ने छिपाए गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय नट को पैर में दो गोली लगी और मौके पर ही वह गिर गया।

यह भी देखें :

SP अवधेश दीक्षित सदर अस्पताल में घायल अपराधी से पूछताछ करने पहुंचे हैं

गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित इस वक्त सदर अस्पताल में घायल अपराधी से पूछताछ करने पहुंचे हैं। एसपी ने कहा कि गोरखपुर से गिरफ्तारी के बाद गोपालगंज लाया गया। अजय नट को लेकर उसके निशानदेही पर हथियार बरामद करने पुलिस जिगना ढाला के पास पहुंची थी। जहां उसने हथियार से फायरिंग कर भागने की कोशिश किया था। पुलिस इसके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस टीम और एसटीएफ इस नट गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : CSP संचालक व कारोबारी से अपराधियों ने की लूट, मोतिहारी पुलिस ने करायी Live सरेंडर…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...