गयाजी में सावन महोत्सव में खूब झूमी महिलाएं, कहा ‘यह महीना दर्शाता है कि…’

गयाजी: बिहार के गयाजी शहर के धर्म सभा भवन में रविवार को तैैलिक साहू सभा के बैनर तले सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन महोत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जमकर झूमी। इस मौके पर विधिवत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। नृत्य संगीत कार्यक्रम के बीच काफी धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया गया।

इस संबंध में बिहार प्रदेश तैैलिक साहू सभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष ने बताया कि तैलिक साहू सभा के बैनर तले गया जी के धर्मसभा भवन में हम लोग सावन महोत्सव मना रहे हैं। यहां हमारा संस्कृति कार्यक्रम भी है। भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि पर सावन महोत्सव मनाने का उद्देश्य हमारे समाज को जोड़ने का है, हम लोग जुड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे तो देश भी आगे बढ़ेगा। बिहार के सभी जिलों में हम लोग यह सावन महोत्सव स्पेशली महिलाएं मना रही हैं।

यह भी पढ़ें – नालंदा पहुंचे सीएम नीतीश, पार्टी के पूर्व महासचिव की पुण्यतिथि पर…

वही तैैलिक साहू सभा के जिला अध्यक्ष अजय साव और महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने बताया कि सावन महोत्सव में जिले के सभी 24 प्रखंड से हमारी महिलाएं बहन आई हैं। नौजवान साथी और बच्चे भी शामिल हुए हैं। यह कार्यक्रम हमारे समाज के जिलाध्यक्ष अजय साव के नेतृत्व में रखा गया है। हम लोगों की सोच है कि महिलाओं के इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से संदेश देना चाहते हैं, कि हमारा समाज हरा-भरा हो, हमारा देश हरा भरा हो। वही तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष अजय साव ने कहा कि सावन महोत्सव का आयोजन काफी धूमधाम से हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  आरक्षण वर्गीकरण में नीतीश पीछे हटे, मांझी ने कहा ‘राज्य की सरकार…’

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Tamralipta Ultra Marathon: 75 KM दौड़ में प्रथम अमोल कांत मिश्रा...

पश्चिम बंगाल की Tamralipta Ultra Marathon में 75 किलोमीटर दौड़ 11 घंटे 29 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अमोल कांत...

Mann Ki Baat 138th Episode: CM सम्राट चौधरी ने सुना पीएम...

Mann Ki Baat 138th Episode, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार...

Bihar SIR: विपक्ष के आरोपों पर CM सम्राट चौधरी का पलटवार,...

Bihar SIR, पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...