Advertisement
Advertisement

लालू की लीगल रेल पटरी से उतरी – SC बोला, हाई कोर्ट ही स्टेशन है

नई दिल्ली: राजद सुप्रीमो लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव की याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। इस मामले में अभी दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुन्दरेश और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच ने सुनवाई करते हुए अंतिम फैसला देते हुए निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। बेंच ने कहा कि निचली अदालत का आरोप तय करना, हाई कोर्ट में लंबित याचिका के फैसले पर निर्भर करेगा।

निचली अदालत में आरोप तय होते ही हाई कोर्ट में दायर याचिका रद्द हो जाएगी। बता दें इससे पहले 18 जुलाई को भी सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। मामले में लालू यादव के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर लैंड फॉर जॉब मामले में निचली अदालतों में सुनवाई पर रोक लगाने की अपील की थी। इस मामले में लालू के वकील ने हाई कोर्ट के निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगाने से इंकार करने के फैसले को चुनौती दी गई थी।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी को लगा बड़ा झटका, मुकेश सहनी नहीं पहुंचे…

लालू की याचिका धड़ाम! अब जमीन के बदले नौकरी का हिसाब दिल्ली कोर्ट में :

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी अब इस मामले में सुनवाई से इंकार कर दिया और कहा कि निचली अदालत के फैसले पर ही अब हाई कोर्ट का फैसला भी निर्भर करेगा। बता दें कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए ग्रुप डी में नौकरी दिए जाने के बदले जमीन लेने का आरोप लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य कई सदस्यों पर भी लगा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate

यह भी पढ़ें-  कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले बिहार के युवाओं की बदल रही सोच, महिलाएं भी….

Commercial Advertisment

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...