छूटी लालटेन तो अब साइकिल की सवारी करेंगे तेज प्रताप! विधानसभा चुनाव में…

पटना: पार्टी और परिवार से बाहर किए जाने के बाद अब लालू के लाल तेज प्रताप अकेले ही बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि कुछ दिन पहले तक तो तेज प्रताप अपने पिता और उनकी पार्टी के प्रति ही समर्पित दिख रहे थे लेकिन अब उनका रंग और रूप बदलने लगा है। एक तरफ तेज प्रताप यादव ने गाड़ी से राजद का झंडा हटा कर टीम तेज प्रताप का झंडा लगाया तो दूसरी तरफ उनकी टोपी का रंग भी बदल गया है।

अब खबर आ रही है कि तेज प्रताप यादव समाजवादी पार्टी ज्वाइन करेंगें। जानकारी मिल रही है कि उन्होंने बुधवार को राजधानी पटना में स्थित सपा कार्यालय का दौरा भी किया था जिसके बाद से यह कयास लगाया जाने लगा है कि तेज प्रताप यादव के हाथ से लालटेन छूट जाने के बाद अब वे साइकिल की सवारी करेंगे। हालांकि अभी इस मामले में न तो सपा की तरफ से पुष्टि की गई है और न ही तेज प्रताप यादव की तरफ से।

बता दें कि बीते कुछ दिन पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत कर हाल चाल लिया था। तेज प्रताप ने यह भी लिखा था कि अखिलेश यादव ने उनका साथ देने का भरोसा दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  RJD का चरित्र हो रहा प्रमाणित, गुरु प्रकाश ने कहा भाई वीरेंद्र की बातें पड़ेंगी भारी…

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...