विधानसभा सत्र से पहले INDIA ब्लॉक की हुई बैठक, क्या बनी रणनीति, वित्त मंत्री ने बताया

रांची. झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले INDIA ब्लॉक के विधायकों की बैठक राजधानी के ATI भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। बैठक के बाद राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मानसून सत्र का पूर्ण उपयोग जनता और राज्य के हित में किया जाएगा।

INDIA ब्लॉक की बैठक में हुई चर्चा

उन्होंने कहा, “हमने तय किया है कि 17 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में राज्य हित से जुड़े हर मुद्दे पर स्वस्थ और गंभीर चर्चा की जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि विपक्ष भी सदन की कार्यवाही में पूरा सहयोग करेगा।” वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा उठाए गए हर प्रश्न का संतोषजनक उत्तर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता के हित में सभी पक्ष मिलकर कार्य करें, यही उद्देश्य रहेगा।

SIR मुद्दे पर विरोध प्रस्ताव लाएगी सरकार

वहीं बिहार में चल रहे SIR मामले को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि बैठक में यह तय किया गया है कि सत्ता पक्ष विधानसभा में इस मुद्दे पर विरोध प्रस्ताव पेश करेगा। उन्होंने कहा, “हम SIR के खिलाफ सदन में प्रस्ताव लाएंगे और उसे पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजेंगे, ताकि संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर कड़ा संदेश जाए।”

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...