मानसून सत्र से पहले INDIA ब्लॉक की बैठक, सरना धर्म कोड पर ये बोले सीएम हेमंत सोरेन

रांची. झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले INDIA गठबंधन के विधायकों की अहम बैठक ATI भवन में आयोजित की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर केंद्र सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाए।

संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज की बैठक में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई, जिसमें सत्ता पक्ष के सभी विधायक उपस्थित रहे। उन्होंने बिहार में SIR (Special Investigation Report) से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने हितों के लिए इन संस्थाओं का मनमाना उपयोग कर रही है।

चुनाव आयोग के निर्णय का INDIA ब्लॉक का विरोध

सीएम ने कहा कि INDIA गठबंधन ने भी चुनाव आयोग के हालिया फैसलों का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर गठबंधन की ओर से प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। जब प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब इस पर औपचारिक जानकारी दी जाएगी।

सरना धर्म कोड हमारा अधिकार है- सीएम

मुख्यमंत्री ने सरना धर्म कोड को लेकर बयान देते हुए कहा कि यह आदिवासियों का अधिकार है और राज्य सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “सरना धर्मकोड हमारा हक है और हम इसे लेकर ही रहेंगे।”

ओबीसी आरक्षण पर केंद्र सरकार को घेरा

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सीएम ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही इस पर सहमति जता चुकी है, लेकिन अंतिम निर्णय जिनके हाथ में है, वे “कुंडली मार कर बैठे हैं।” उन्होंने कहा कि सरना धर्मकोड और ओबीसी आरक्षण जैसे विषयों पर दिल्ली तक आवाज पहुंचाई जाएगी।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...