बेतिया रेलवे स्टेशन पर सांसद और DRM ने किया भूमि पूजन, 54 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत बेतिया रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 54 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होना है। आज इस कार्य का भूमि पूजन पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद संजय जायसवाल, डीआरएम समस्तीपुर मंडल विनय श्रीवास्तव और बिहार सरकार की पशुपालन मंत्री रेणु देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि महज 18 करोड़ रुपए की थी। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से 54 करोड़ रुपए की हो गई है।

Goal 7 22Scope News

बेतिया रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत फिर से बनेगा

बेतिया रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत फिर से बनेगा। हमने वंदे भारत ट्रेन की मांग भी की थी, वह भी पूरी हुई। इसके साथ में बेतिया के रेलवे स्टेशन चौक पर ओवर ब्रिज बनाने का डीपीआर बनाने का टेंडर भी कर दिया गया है। इसके बन जाने से स्टेशन चौक पर लगने वाली जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। रेल विभाग ने बानूछापर रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव भी बढ़ाया है। हालांकि यह अभी शुरुआती स्तर पर है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि जहां भी अब नए भवन बनाए जा रहे हैं। वहां स्थानीय संस्कृति और धरोहरों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

Sanjay Jaishwal 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : संजय जायसवाल ने कहा- मुख्यमंत्री ने प. चंपारण को दी कई बड़ी सौगात

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...