Commercial Advertisment

अपराधियों ने दूध कारोबारी नीरज की कर दी हत्या

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना सिटी के पटना साहिब स्टेशन के पास दूध कारोबारी नीरज कुमार की हत्या अपराधियों ने कर दी है। पटना साहिब स्टेशन रेलवे ट्रैक पर दूध कारोबारी नीरज कुमार की शुक्रवार को डेड बॉडी रेलवे पुलिस ने बरामद की है। बताया जाता है कि पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दूध कारोबारी नीरज गुरुवार को अपने घर से पटना सिटी नाला पर के सुधा दूध कारोबारी संजय कुमार और दीपू कुमार से बकाया रुपए मांगने के लिए आए थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे।

DIARCH Group 22Scope News

नीरज के परिजनों ने कई बार फोन लगाकर संपर्क किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला

वहीं नीरज कुमार के परिजनों ने कई बार फोन लगाकर संपर्क किया लेकिन उसका मोबाइल बंद बता रहा था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को शाम में व्हाट्सएप ग्रुप में नीरज ने बताया कि संजय कुमार सुधा दुकानदार लस्सी में कुछ मिलाकर पिला दिए हैं और एक कमरे में बंद कर रखा है, मुझे होश नहीं है। उसके बाद नीरज कुमार के परिजनों ने पटना के सालिमपुर थाना में गुरुवार की रात्रि आठ के करीब नीरज के पटना सिटी के कारोबारी संजय के पास दूध का बकाया रुपए मांगने गए हैं, वापस नहीं लौटे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया

आपको बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। पटना के रेलवे डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि दूध कारोबारी नीरज कुमार की डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली है। नीरज के मोबाइल से पता चल रहा है कि बकाया रुपए के विवाद में दूध कारोबारी संजय ने ही हत्या की है। संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी सेतु पर पिलर नंबर-42 के ऊपर व्यक्ति ने लगायी फांसी… 

उमेश चौबे की रिपोर्ट

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...