पूर्व आर्म्स एक्ट के दोषियों को सजा दिलाने के लिए एक्शन में पुलिस, इस बार की चुनाव में नहीं गरजेगी बंदूकें

मुंगेर : मुंगेर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व आर्म्स एक्ट के दोषियों को सजा दिलाने को लेकर मुंगेर पुलिस के द्वारा कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देष पर मुंगेर जिले के 150 आर्म्स एक्ट के मामलों में मुंगेर पुलिस न्यायालय से अनुरोध कर सभी केसों के लगभग 400 अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल करवा कर दोषियों को सजा दिलाने की कवायद तेज कर दी है।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नहीं गरजेगी मुंगेर की बंदूकें

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मुंगेर की बंदूकें नहीं गरजेगी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुंगेर पुलिस के द्वारा आर्म्स एक्ट के आरोपियों को स्पीडी ट्रायल चला सलाखों के पीछे भेजेगी। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद इस मामले में बताया कि पिछले पांच साला में जिले के थानों में 150 आर्म्स एक्ट के ऐसे मामले हैं। जिसका अनुसंधान कांड के आईओ द्वारा पूर्ण कर लिया गया है और न्यायालय में चार्जशीट जमा कर दिया गया है। जिसमें हथियार तस्कर, निर्माता व खरीद-फरोख्त में शामिल 400 से अधिक अभियुक्त हैं।

यह भी देखें :

न्यायालय के आदेश के बाद 150 मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए कवायद शुरू कर दी जाएगी

वहीं न्यायालय के आदेश के बाद इन 150 मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए कवायद शुरू कर दी जाएगी, ताकि दोषियों को शीघ्र कोर्ट से सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि इन कांडों जिन भी पुलिस पदाधिकारियों की गवाही नहीं हुई है। वैसे पुलिसकर्मियों को खोज कर उसकी त्वरित गति से उसकी गवाही कराई जाएगी। ताकि दोषियों को कोर्ट से सजा मिल सके।

यह भी पढ़े : अवैध हथियार निर्माताओं के विरुद्ध मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश…

केएम राज की रिपोर्ट

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...