पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह जेल से आएंगे बाहर, पटना हाईकोर्ट ने दी बेल

पटना/मोकामा : मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली है। सोनू-मोनू गैंग संग कुछ महीने पहले हुए गैंगवार के बाद से अनंत सिंह जेल में हैं। अब आज यानी मंगलवार को पटना हाईकोर्ट की ओर से इस केस में उन्हें बेल दी गई है। अनंत सिंह की जमानत याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद पूर्व विधायक ने पटना हाईकोर्ट का रूख किया था।

अब बेल मिलने के बाद अनंत सिंह जेल से कभी भी बाहर आ सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि आज उनके निकलने की संभावना काफी कम है।

Goal 7 22Scope News

पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह जेल से आएंगे बाहर – क्या है पूरी घटना?

आपको बता दें कि मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में 22 जनवरी को पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके लोगों पर सोनू-मोनू गैंग ने कई राउंड फायरिंग की थी। अनंत सिंह के लोगों की ओर से भी गोली चलाई गई थी। इसके बाद अनंत ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। सोनू जेल में है, मोनू इस केस में फरार है। आरोप है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को घर से निकालकर ताला जड़ दिया। रुपयों का मामला था।

इस मामले में की शिकायत अनंत सिंह तक पहुंची थी तो उन्होंने हस्तक्षेप किया था। जब वे सोनू-मोनू के गांव गए थे तो उसी वक्त इनके लोगों पर गोलीबारी हो गई थी। इसके बाद अनंत सिंह के लोगों की ओर से भी गोली चलाई गई थी।

यह भी देखें :

अनंत सिंह को जमानत मिलते ही समर्थकों में जश्न का माहौल

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। सोनू-मोनू फायरिंग मामले में मंगलवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत मिली है। सूचना मिलते ही उनके समर्थकों को जोश उफान पर आ गया। बड़ी संख्या में जुटे अनंत समर्थकों ने थाना चौक पर पटाखे फोड़े और अनंत जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मोकामा थाना चौक पर अनंत समर्थक कन्हैया सिंह और चंचल सिंह ने इस खुशी में एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई और आगामी चुनाव में जीत की हुंकार भर दी। अनंत समर्थकों ने पूर्व विधायक को मिली जमानत को न्याय की जीत बताया है।

Mokama Jashan 22Scope News
अनंत सिंह को जमानत मिलते ही समर्थकों में जश्न का माहौल

यह भी पढ़े : मोकामा Firing मामले में अनंत सिंह को मिली बेल फिर भी रहना होगा जेल में, ये है कारण…

अंशु झा और विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...