Advertisement
Advertisement

गृह मंत्री पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी आज होंगे चाईबासा कोर्ट में पेशी आज

चाईबासा: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 6 अगस्त को चाईबासा के एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में पेश होंगे। यह पेशी वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित एक आपराधिक परिवाद मामले में हो रही है।

भाजपा नेता ने दर्ज कराया था परिवाद
यह मामला भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रताप कुमार कटियार द्वारा वर्ष 2018 में दर्ज कराए गए परिवाद पत्र पर आधारित है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान से भाजपा और उसके नेताओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

झारखंड हाईकोर्ट का आदेश
इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में राहुल गांधी आज अदालत में पेश होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए चाईबासा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस बल अलर्ट मोड में हैं ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
राहुल गांधी की इस कोर्ट पेशी को लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में अदालत परिसर के आसपास मौजूद रहेंगे।

Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...