चाईबासा: सारंडा जंगल के दीघा क्षेत्र में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट

चाईबासा: IED ब्लास्ट –  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल के दीघा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (Improvised Explosive Device) ब्लास्ट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10:40 बजे उस समय हुई, जब सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान एलआरपी (Long Range Patrolling) पर निकले थे। इस दौरान हिंदुकुली के पास जंगल में पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे दोनों जवान इसकी चपेट में आ गए।

सूत्रों के अनुसार, घायल जवानों को पहले मौके पर जंगल और चाईबासा में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की तैयारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

IED ब्लास्ट :

पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान तेज किया गया है, जिससे नक्सली बैकफुट पर हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह आईईडी पुराना हो सकता है, जिसे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।

घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने चाईबासा एसपी, रेंज डीआईजी और सारंडा में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य किसी तरह के विस्फोटक या नक्सली गतिविधि की पहचान की जा सके।

 CID Jharkhand:JPSC परीक्षा घोटाले में CID का शिकंजा, 20 आरोपी जेल...

 JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सात आरोपी फरार हैं, जिनके खिलाफ इश्तेहार...

Ranchi Crime News:रांची में जमीन और पेट्रोल पंप के नाम पर...

 रांची में जमीन की खरीद-बिक्री और पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस...

JSSC CGL Scam:JSSC CGL घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई, कुंदन...

जेएसएससी सीजीएल गड़बड़ी मामले में CID ने कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर सिंडिकेट के साथ मिलकर 20 से अधिक अभ्यर्थियों को...