आशा कार्यकर्ता निकली बच्चा चोर

Nalanda– बिहारशरीफ स्थित एक निजी क्लीनिक में एक महिला अपने आप को आशा कार्यकर्ता बता कर परिजनों का पहले विश्वास में लिया उसके बाद नवजात को लेकर फरार हो गयी.

चण्डी निवासी बबन मांझी की पत्नी पूजा कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में पूजा ने एक लड़के को जन्म दिया. लेकिन प्रसव के बाद  पूजा की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन फानन में परिजनों ने पूजा को अम्बेर रोड में स्थित एक निजी क्लनिक में भर्ती करवाया.

इसी अस्पताल में  एक महिला अपने आप को आशा कार्यकर्ता बता कर प्रसूता के पास गयी. महिला ने पूजा के पति को नास्ता लाने का कहा. पूजा का पति बबन मांझी नास्ता लेने के  लिए चला गया, लेकिन जब वह लौट कर आया तब न तो बच्चा था और न ही वह महिला थी. इस बीच पूजा को भी होश आ गयी और वह अपने बच्चे की खोज करने लगी. चारों अफरा तफरी मच गयी.

संचालक पंकज कुमार का कहना है कि अज्ञात महिला शक के दायरे में है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हई है,  नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कर रहे हैं.

रिपोर्ट- पंकज राय 

रजनीश नालंदा

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...