विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नीता अंबानी ने दी बधाई

Desk. नीता अंबानी, संस्थापक एवं चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय दल के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार नई दिल्ली में हुआ, और भारत ने कुल 22 पदकों (6 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य) के साथ अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

नीता अंबानी, संस्थापक एवं चेयरपर्सन, रिलायंस फ़ाउंडेशन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025, नई दिल्ली में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा, “विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हमारे सभी पैरा एथलीट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई! 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ भारत ने 22 पदकों का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जो पैरा खेलों में हमारी निरंतर बढ़ती ताक़त का प्रमाण है। हमारे छह स्वर्ण पदक भी एक संयुक्त सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड हैं, जो निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।

पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करना और अपने देश की धरती पर हमारे चैंपियनों को चमकते देखना अत्यंत गर्व का विषय है। उनका साहस और धैर्य हमें यह याद दिलाता है कि सबसे बड़ी जीत इंसानी भावना — समावेशन, दृढ़ता और उत्कृष्टता — की होती है।”

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...