शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सर्जरी पर आज हो सकता है फैसला, अमेरिकी डॉक्टरों को भेजी गई रिपोर्ट

रांची/दुमका: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उनका ब्रेन आंशिक रूप से काम कर रहा है। नयी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ब्रेन के वरिष्ठ चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को दुमका में बताया कि उनकी लगातार डॉक्टरों से बातचीत हो रही है। मंत्री की मेडिकल रिपोर्ट अमेरिका भेजी गई है, जहां विशेषज्ञों की राय ली गई है। इस पर रविवार को आगे की कार्रवाई होगी।

इस बीच, शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत रामदास सोरेन का हालचाल जानने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि रविवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें पिछले एक सप्ताह की रिपोर्ट का अध्ययन कर सर्जरी पर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि गत शनिवार को मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया था।

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...