Ranchi: गुरुजी के श्राद्ध कर्म का पांचवां दिन, सीएम हेमंत सोरेन ने परिजनों के साथ निभाई परंपरागत रस्में

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म के पांचवे दिन आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ स्थानीय मान्यताओं के अनुरूप परंपरागत रस्में निभाईं। यह आयोजन पारिवारिक और सांस्कृतिक परंपराओं के तहत पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

Ranchi: गुरुजी के श्राद्ध कर्म का पांचवां दिन

श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिवंगत पिता की स्मृति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक कर्मकांड किए। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, और स्थानीय समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक विधियों से पूजा-अर्चना की गई और दिशोम गुरु के योगदानों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Ranchi: गुरुजी के निधन से प्रदेश में शोक की लहर

ज्ञात हो कि, दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में से एक रहे हैं और उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...