Patna-पूरे ताम झाम के साथ पांच फरवरी को पटना सीटी, गाय घाट से बांग्लादेश होते हुए गुवाहाटी का पांडु के लिए रवाना किया गया अंतदेर्शीय मालवाहक जहाज 36 घंटों में चंद किलो मीटर का सफर तय कर कच्ची दरगाह, पीपा पूल पर अटका पड़ा है.

कारण है 36 घंटों से पीपा पुल को नहीं खोला जाना. अगर यह इसी रफ्तार से चलता रहा तो एक महीने में पांडु पहुंचने वाला यह मालवाहक जहाज को महीनों लग सकते हैं.
बता दें कि केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने गाय घाट स्थित भारतीय अंतदेर्शीय जल मार्ग से लाल बहादुर शास्त्री कार्गो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इस मालवाहक जहाज पर एफसीआई का दो सौ टन चावल लदा है. इसे हल्दिया के रास्ते बांग्लादेश होते हुए एक महीने में गौहाटी का पांडु पहुंचना था, लेकिन इस रफ्तार से चलने पर इसे पांडु पहंचुने में महीनों का समय लग सकता है.
इसके साथ ही जिस उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गयी थी उस पर भी ग्रहण लग सकता है.
रिपोर्ट-उमेश चौबे

















