Chatra: टीएसपीसी नक्सली जमादार गंझू हथियार के साथ गिरफ्तार, भारी संख्या में कारतूस भी बरामद

Chatra: चतरा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू के रूप में हुई है। एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। लावालौंग थाना क्षेत्र के खामडीह गांव के पास जंगल में जमादार गंझू हथियार के साथ घूम रहा था। यह नक्सली टीएसपीसी संगठन के नाम पर लेवी वसूलने का काम करता है।

July Ad 6 22Scope News

Chatra: टीएसपीसी नक्सली जमादार गंझू गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष दल गठित किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खामडीह गांव के पास जंगल से जमादार गंझू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा, तीन देशी राइफल, 92 जिंदा कारतूस और वर्दी सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।

Chatra: सक्रिय नक्सली संगठनों को झटका

उन्होंने बताया कि जमादार गंझू का पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जमादार गंझू के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय नक्सली संगठनों को झटका लगा है।

सोनु भारती की रिपोर्ट

Chaibasa Treasury Scam: 26 लाख की अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय...

चाईबासा ट्रेजरी घोटाले की CID जांच में राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम सामने आया है। एसपी कार्यालय के DDO कोड के दुरुपयोग से...

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने 5...

NEET Paper Leak Case में CBI ने अदालत को बताया कि लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले...

NEET UG Re Exam Result 2026: झारखंड के सुहर्ष बने State...

NEET UG Re Exam Result 2026 जारी। झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर। रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 मिली। जानें...