लखीसराय: मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली श्री कोड़ा गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

लखीसराय : मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली- जिले में आज सुबह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली.

शुक्रवार को एसटीएफ के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली श्री कोड़ा को गिरफ्तार किया गया.

कोड़ा के पास से एक इंसास राइफल के साथ कई गोलियां बरामद की गई.

इस पर लखीसराय और जमुई में 17 नक्सली कांड दर्ज हैं. कई गंभीर आईपीसी धाराओं में

मामले दर्ज होने के कारण लगातार एसटीएफ की टीम गिरफ्तार में लगी थी.

लेकिन आज सुबह मुठभेड़ के बाद श्री कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया.

sree koda1 22Scope News

मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली: इंसास राइफल सहित कई सामान बरामद

लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. सर्च अभियान चलाया गया तो एक इंसास राइफल, तीन मैगजीन, 125 राउंड जिंदा कारतूस, कुछ खोखे बरामद किये गये.

फायरिंग के दौरान कई नक्सली हथियार छोड़कर भागे- एसपी

एसपी ने बताया कि दौरान नक्सलियों की ओर से फायर किया गया. नक्सली हथियार छोड़कर भागे, ऐसी संभावना है. जबकि श्रीकोड़ा को पकड़ने में पुलिस सफल रही. श्री कोड़ा के ऊपर केवल लखीसराय में करीब डेढ़ दर्जन मामले इसके ऊपर हैं. कहा कि और मामले आसपास के जिलों में भी होंगे. कुछ नक्सलियों के सरेंडर के बाद श्री कोड़ा और सुरेश कोड़ा ही इस क्षेत्र में फ्रंट पर लीड कर रहे थे.

sree koda12 22Scope News

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली

पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली की हार्डकोर नक्सली सुरेश कोड़ा और श्री कोड़ा के नेतृत्व में भारी संख्या में नक्सली दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा हुए हैं. जिसके बाद एसपी लखीसराय के निर्देश पर एएसपी सैयर इमरान मसूज व एएसपी ऑपरेशन मोतीलाल के नेतृत्व में एसएसबी कजरा और बनुबगीजचा अभियान दल, एसटीएफ पीरी बाजार और जिला पुलिस ने दो छापेमारी दल तैयार किया.

मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली: अलग-अलग जगहों पर चला अभियान

लखीसराय में इन टीमों ने अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाया. इसी दौरान हनुमान स्थान के पास श्री कोड़ा को धर दबोचा लिया. उसे थाने लाकर पूछताछ की गयी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई के दौरान पुलिस बलों पर अचानक फायरिंग की जाने लगी. पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गयी. इस दौरान नक्सली जंगल के रास्ते फरार हो गये.

रिपोर्ट: चंदन

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...