टीएसी गठन मामले में राज्यपाल ने दिखाया सरकार को आईना: दीपक प्रकाश

Ranchi-टीएसी मामले में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने हेमन्त सरकार को घेरा है. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि जनजातीय सलाहकार परिषद का गठन असंवैधानिक और अपूर्ण है.  पांचवी अनुसूची का उल्लंघन करते हुए हेमंत सरकार ने टीएसी का गठन किया है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्यपाल ने भी सवाल खड़े किया है. अटॉर्नी जनरल के. के वेणुगोपाल समेत विधि विशेषज्ञों ने स्पष्ट कर दिया है कि टीएसी का गठन में मनमानी की गयी है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि 5वीं अनुसूची संसद से बना कानून है, जिसे राज्य सरकार को बदलने का अधिकार नहीं है. 5वीं अनुसूची आदिवासी समाज के कल्याण और उन्नति से संबंधित है, इसको बदलने का अधिकार राज्य सरकार को नहीं है.  यह अदिवासी समाज के हितों पर कुठाराघात है. भाजपा ने  06 जून को राज्यपाल से मिलकर इस मामले में शिकायत दर्ज करवाया था. राज्य सभा में भी पार्टी ने यह सवाल उठाया था, जिसका जबाव देते हुए केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा था कि यह विषय संवेदनशील है. जनजातियों की सुरक्षा, राज्यपाल के अधिकार व संविधान के तहत दिए गए अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होना चाहिए. राज्यों को विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि टीएसी का उपयोग निजी स्वार्थ के लिए न हो.

रिपोर्ट-मदन 

राज्यपाल ने वापस लौटाया मॉब लिंचिंग बिल , ‘भीड़’ को फिर से परिभाषित करने की नसीहत

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...