एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश के मंत्रियों ने महागठबंधन पर साधा निशाना

 एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश के मंत्रियों ने महागठबंधन पर साधा निशाना

बांका : बांका जिला के बेलहर विधानसभा अंतर्गत चांदन हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के दो मंत्रियों ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और नीतीश-मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

Goal 7 22Scope News

श्रवण कुमार का विपक्ष पर प्रहार

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विरोधी दल जनता को गुमराह करने वाली योजनाओं के सहारे राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि ‘माई-बहिन योजना’ से किसी का पेट नहीं भरने वाला है। हम रोजगार दे रहे हैं, जबकि वे ठगी को रोजगार बना रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने ग्रामीण इलाकों को नई दिशा दी है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं से गांव-गांव तक बदलाव पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने तरक्की की नई ऊंचाइयां छू रही है और जनता इसे समझ रही है।

प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना

मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आज भी रहने को घर नहीं, सारा वतन हमारा जैसे नारों पर अटकी हैं, जबकि सच्चाई यह है कि जनता उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि वह लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ और। चुनाव आते ही उनकी बोली बदल जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मंत्री सुरेंद्र मेहता ने याद दिलाया ‘जंगलराज’

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विपक्षी दल राजद पर सीधा वार करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब बिहार में शाम ढलते ही लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे और देसी कट्टे का खौफ छाया रहता था। एनडीए सरकार ने उस दौर को समाप्त कर दिया है। उन्होंने लालू यादव परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके शासन में जंगलराज और अपराध चरम पर था। वहीं आज विकास की बात कर रहे हैं। एनडीए सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है और विकास की रफ्तार तेज हुई है।

कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी

सम्मेलन में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और उत्साह के साथ नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मनोज यादव, जदयू नेता ओंकार यादव, तारापुर विधायक राजीव सिंह, पूर्व संसद कहकशा प्रवीण, कटोरिया के पूर्व विधायक पप्पू यादव, इंजीनियर शंभू शरण, राजेश राम और भाजपा नेता रणजीत यादव सहित घटक दलों के कई नेता मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम ने यह संकेत दिया कि आने वाले चुनाव में एनडीए के प्रति जनता का भरोसा और मजबूत हो रहा है।

ये भी पढ़े : खुशखबरी! कल पीएम मोदी महिलाओं के खाते में भेजेंगे 10 हजार रुपये, अब इंतजार हुआ खत्म

ये भी पढ़े : उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग की बड़ी उपलब्धि , भारी मात्रा मे अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...