राहुल गांधी से आज कांग्रेस विधायक करेंगे मुलाकात

रांची : झारखंड के सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं और आज पार्टी आलाकमान के साथ उनकी मुलाकात होगी. पार्टी के सभी अट्ठारह विधायक राहुल गांधी से अलग-अलग भी मिलकर अपनी बात रखेंगे. बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडेय के रांची दौरे के वक्त विधायकों ने उनसे शिकायत की थी कि पार्टी आलाकमान से उन्हे नहीं मिलने दिया जाता है. और इस वजह से उनकी बात दिल्ली तक नहीं पहुंच पाती है. इसके बाद सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है.

राहुल गांधी विधायकों की राय जानेंगे और झारखंड में कांग्रेस की आगे की योजनाओं पर बात करेंगे. प्रभारी बदलने के बाद से कांग्रेस में गतिविधियां तेज़ हो गई है और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है.

राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, समय मांगने की याचिका स्वीकार

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...