लंबे अर्से बाद कैबिनेट के सहयोगियों के साथ आमने-सामने बैठेंगे सीएम नीतीश

शाम 4.30 बजे होगी बैठक, कोरोना काल में होती थी वर्चुअल मीटिंग

पटना : बिहार में कोरोना काल की पाबंदियां हटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे अर्से के बाद अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ आमने-सामने बैठकर मीटिंग करेंगे. कोरोना की तीसरी लहर के बाद पहली बार बिहार कैबिनेट की फिजिकल बैठक होगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में ये बैठक सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी शाम 4.30 बजे होगी. कोरोना के दौरान वर्चुअल बैठक होती थी. जिस तरह से राज्य में कोरोना के मामले में कमी आयी है. स्कूल, मॉल, और सारे धार्मिक स्थल खोल दिये गये है.

बता दें कि बिहार विधानमंडल का सत्र 25 फरवरी से शुरू होगा. सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण से होगी. इस दौरान विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य एक साथ सभागार में मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि अगर तय समय पर विधानमंडल का सत्र शुरू हो जाता है, तो कई मुद्दे ऐसे हैं जिन पर विपक्ष बिहार सरकार को सदन में घरने का काम करेगी. इसमें शराबबंदी कानून में संशोधन, शिक्षक बहाली, महिला सुरक्षा, नीति आयोग की रिपोर्ट, शिक्षकों का बकाया वेतन, विभिन्न विभागों में खाली पद अहम मुद्दे हैं.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...