फिर गुलजार होगा मोरहाबादी, जानिए 12 दिन बाद कहां सजेंगी दुकानें

रांची : रांची का मोरहाबादी इलाका आज से फिर गुलजार होगा. नगर निगम की ओर से एक जगह सुनिश्चित किया गया है. सारे दुकानदार वहां दुकान लगाएंगे.लगभग 300 दुकान मोरहाबादी में लगाए जाते थे. दुकान बंद होने की वजह से दुकानदारों का सामने रोजी-रोटी की समस्या आ गई थी.

बता दें कि 27 जनवरी को हुए गैंगवार के बाद राजधानी रांची का सबसे पॉश इलाका मोरहाबादी में दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था, जिसके बाद से दुकानदार आंदोलनरत रहे. मोरहाबादी का इलाका हमेशा गुलजार रहता था लेकिन 27 जनवरी के बाद से वीरान हो गया था. अब आज से मोरहाबादी फिर से गुलजार होता हुआ दिखाई देगा. यहां दुकानें लगनी शुरू हो जाएंगी. इससे पहले मंगलवार को दुकानदारों की ओर से नई जगह का भूमि पूजन किया जाएगा. इसके बाद दुकानें शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे.

दरअसल दुकानदारों ने निगम को उपयुक्त जगह पर शिफ्ट कराने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो सोमवार को पूरा होने वाला था. इसे देखते हुए निगम की टीम सोमवार को मोरहाबादी पहुंची व जगहों का मुआयना करने के बाद स्टेडियम के पीछे साप्ताहिक बाजार वाली जगह को चिन्हित किया. इस पर दुकानदारों ने सहमति जतायी. इसके बाद निगम ने जेसीबी से जमीन का समतलीकरण कराया, ताकि दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...