पटना में रफ्तार का कहर : बेलगाम ट्रक ने महिला को रौंदा

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

पटना : फतुहा थाना क्षेत्र के फतुहा-बख्तियारपुर पुरानी एनएच सड़क पर मिर्जापुर नोहटा पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस सम्बंध में बताया जाता है कि नोहटा निवासी त्रिगुन प्रसाद यादव पत्नी कुंती देवी अहले सुबह छह बजे उठ कर अपने घर की साफ सफाई कर घर का कूड़ा-कचरा सड़क के उसपार कूड़ेदान में फेंकने निकली थी वापस लौटने के क्रम में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुंती देवी की रौंद डाला.

वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने कुछ देरी के लिए सड़क पर शव को रख कर जाम कर दिया. मौके पर पहुंची फतुहां पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

ड्रग इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार के गया, पटना और जहानाबाद स्थित आवास पर निगरानी विभाग का छापा

Patna-नहीं रहे रमई राम, नौ बार विधायक और 20 साल मंत्री रहने का शानदार रिकॉर्ड

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...