Bokaro: भाजपा ने की महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई, माल्यार्पण भी किया

Bokaro: भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज बोकारो नगर के द्वारा शहर में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ़ सफ़ाई एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के मंडल प्रभारी कुमार अमित के नेतृत्व में नयामोड़ स्थित भगवान बिरसा मुण्डा और एडीएम बिल्डिंग के पास डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा स्थलों की भी साफ़ सफ़ाई की।

Bokaro: प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया

इसके उपारांत कार्यकर्ताओं में प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कुमार अमित ने बताया कि पार्टी के इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजन को भी सम्मानित किया जाएगा एवं बुधवार को बोकारो नगर के द्वारा 12 बजे दिन में सेक्टर 4 गांधी प्रतिमा के पास स्वच्छता के उपरांत वहां से तिरंगा यात्रा भी निकाला जाएगा। इस अवसर मंडल अध्यक्ष अनील सिंह, महामंत्री गोलू उपाध्यक्ष, अमित सिंह, गौरी शंकर दुबे, राज रंजन, मॉन्टी सिंह, निलम उपाध्याय, ममता गोस्वामी, नीरज पांडे, मनोज झा, विशाल गौतम, लालबाबू, शंकर त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...