राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता व शास्त्री की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पटना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्त्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

Goal 7 22Scope News

राज्यपाल व सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष, विधायक, पार्षद व कई अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विकास आयुक्त डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने गांधीजी की वेशभूषा में पधारे सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया गया नमन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई और उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पटना के शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्रीनगर पार्क में स्थापित स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Gandhi Shartri 1 1 22Scope News

गवर्नर और मुख्यमंत्री के साथ कई विधान पार्षद के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधान पार्षद राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विकास आयुक्त डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 4233 करोड़ की लागत से जन सुविधा व विकास से संबंधित योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img