असंतुलित हाइवा ने दुकान में मारी जोरदार टक्कर, फिर…

निरसा (धनबाद) : निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गभला मोड़ के समीप देर रात सोनबाद की ओर जा रही हाइवा ने असंतुलित होकर सड़क किनारे एक दुकान को टक्कर मारते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान के साथ-साथ मिनी हाइवा के भी परखच्चे उड़ गए.

दुकानदार के भाई समीर गोराई ने बताया कि वे लोग दुकान में रोजाना सामान बेचकर घर परिवार चलाते थे. दुकान टूटने से उसे काफी नुकसान हुआ है. ये तो किस्मत अच्छी थी कि जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त दुकान में कोई नहीं था. अन्यथा हमलोग की जान चली जाती. घटना के बाद हाइवा मालिक मंजुर अंसारी ने एक लाख रुपया देने का वादा किया है. परंतु अभी तक नहीं पहुंचा. हमलोग जब उनको फ़ोन कर रहे हैं तो फ़ोन नहीं रहा है. हमलोग गरीब परिवार से हैं. यही एक साधन है, जिससे पूरा परिवार चल रहा है.

रिपोर्ट : संदीप

मारुति और ट्रक की सीधी टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...