रांची-पुरी स्लीपर वंदे भारत टाटा मार्ग से चलाने का प्रस्ताव, हटिया-सांकी पैसेंजर का विस्तार हजारीबाग तक संभव

रांची:  दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय ने रांची से पुरी के बीच टाटा नगर होते हुए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। उप महाप्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता ने जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी को पत्र लिखकर बताया कि इस संबंध में 22 जुलाई को पत्र भेजा गया था।

इसके अलावा हटिया–सांकी पैसेंजर ट्रेन का विस्तार हजारीबाग टाउन तक करने के लिए 5 अगस्त 2024, 26 जून 2025 और 22 जुलाई 2025 को पत्र भेजे गए हैं। पूर्व मध्य रेलवे ने इसे बरकाकाना तक विस्तारित करने का नया प्रस्ताव दिया था, जिसे रेलवे ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।

रांची-बड़बिल फास्ट मेमू ट्रेन के संचालन को लेकर भी विचार चल रहा है। इस विषय में 7 फरवरी, 26 जून और 22 जुलाई को पत्र भेजे गए हैं, और निर्णय पर जल्द ही आगे की प्रक्रिया की संभावना है।


Trisha Singh Last Rites: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा...

Trisha Singh Last Rites, रांची: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गईं। गुरुवार को सीठियो श्मशान...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन में...

Bihar Cooperative Policy 2026, पटना: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, मजबूत और व्यवसायोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज...

CM Samrat Chaudhary Project Review: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, एक्सप्रेस-वे और...

CM Samrat Chaudhary Project Review, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के लिए...