रोजगार की तलाश में झारखंड से बिहार जा रहा मजदूरों का काफिला, ईट्ट भट्टों पर है मजदूरों की मांग

Lohardaga– काम की तलाश में लोहरदगा से बिहार जा रहे 10 मजदूरों को डीटीओ अमित बेसरा के नेतृत्व में शंख नदी के चेक पोस्ट पर वाहन चेंकिग अभियान चला कर उतारा गया.

इसके बाद डीटीओ अमित बेसरा ने इसकी सूचना श्रम विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद श्रम विभाग के अधिकारी सभी मजदूरों को अपने साथ ले जाकर उनका श्रम कार्ड बनवा कर उन्हे छोड़ दिया. लेबर डिपार्टमेंट ने बताया कि इलाके के मजदूर  जानकारी के अभाव में अपना कार्ड नहीं बनवा रहे हैं, जिसके कारण सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उन्हे नहीं मिल पाता.

बता दें कि हर वर्ष लोहरदगा से बड़ी संख्या में मजदूर बिहार के ईट्ट भट्टों में काम की खोज में जाते है. कई बार उनके आर्थिक शारीरिक शोषण की खबरे आती है. वाहन से उतारे गये मजदूरों का कहना था कि हमें उतार तो दिया गया, श्रम कार्ड  भी दिया गया, लेकिन सबसे बड़ी बात तो रोजगार की है, हम तो रोजगार की खोज में जाते हैं, यदि हमें यहां ही रोजगार मिल जाय तो फिर जाने की जरुरत क्या है. सरकार को रोजगार के सवाल पर कुछ करने की जरुरत है. हम तो श्रमिक है,अपना पसीना बहा कर अपनी आजीविका चलाते है.

रिपोर्ट-  दानिश  

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...