Gaya-गढ़वा जिले में पदस्थापित पुलिस जवान मनीष सिंह अपने पैतृक आवास गया का साहेब गंज से 31 जनवरी से लापता है.
मनीष सिंह की पत्नी प्रिया कुमारी ने बताया कि मनीष सिंह झारखंड के गढ़वा जिला के बढ़गढ़ पुलिस थाना में सिपाही के पद पर कार्यरत है, 31 जनवरी को गया से झारखंड के लिए निकला था, लेकिन तब से उनकी कोई खबर नहीं है. चंदौती थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवायी गयी है. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. एसएसपी हरप्रीत कौर से मिलकर खोजबीन की गुहार लगायी गयी है.
बताया जा रहा है कि मनीष का अपने पैतृक गांव परैया थाना क्षेत्र का राजपुर में गांव में अपने पट्टेदार के साथ जमीन का विवाद चल रहा है. इस मामले में परैया थाने में भी प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. प्रिया को दो छोटी-छोटी बेटियां है.

















