नगड़ी की कृषि भूमि पर RIMS-2 निर्माण का विरोध तेज, 24 अगस्त को किसान चलाएंगे हल

रांची: नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि वह 24 अगस्त को रिम्स-टू (RIMS-2 ) के लिए प्रस्तावित नगड़ी की कृषि भूमि पर हल चलाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। समिति के प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि सरकार भूमि अधिग्रहण पुनर्वास अधिनियम 2013 की धारा 24(2) और पेसा कानून का उल्लंघन कर रही है। प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम सभा की सहमति के बिना कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण गैरकानूनी है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

RIMS-2 निर्माण का विरोध तेज, 24 अगस्त को किसान चलाएंगे हल :

समिति के सदस्यों विकास टोप्पो, सीता कच्छप, नंदी कच्छप और एतवा टोप्पो ने बताया कि नगड़ी की 70 प्रतिशत कृषि भूमि रिम्स-टू परियोजना के लिए ली जा रही है, जिससे किसानों का जीवन-यापन संकट में पड़ जाएगा। उनका कहना है कि रांची जिला के आसपास पर्याप्त बंजर भूमि उपलब्ध है, जहां अस्पताल का निर्माण किया जा सकता है।

प्रतिनिधियों ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 15 जुलाई 2012 के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नगड़ी की कृषि भूमि को किसी भी कीमत पर लूटने नहीं दिया जाएगा और किसानों से खेत जोतकर दखल बनाए रखने की अपील की थी।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...