NDA से अलग होंगे चिराग या रहेंगे साथ? कहा ‘इस बार 2020 वाली स्थिति…’

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सुर्खियों में रह रहे हैं। एक बार फिर गुरुवार को खबर फैली कि चिराग पासवान अब NDA से अलग होंगे और बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान गुरुवार की देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद इस खबर का खंडन किया।

उन्होंने कहा कि किसी के बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश किए जाने का बड़ा उदाहरण है ये बात कि खबरें चल गई। मैने पहले भी कई बार कहा है कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, NDA से अलग होने की बात मेरे जेहन में आ भी नहीं सकती है। चिराग पासवान ने कहा कि इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ लोग कितनी शिद्दत से चाहते हैं कि मैं NDA से अलग हो जाऊं और एक बार फिर 2020 वाली स्थिति उत्पन्न हो।

यह भी पढ़ें – नहीं थम रहा भागलपुर में JDU में विवाद, अब जिलाध्यक्ष ने…

राजद और कांग्रेस के लोग जानते हैं कि अगर NDA इसी तरह से मजबूत रहा तो विधानसभा चुनाव में उनका जीत पाना नामुमकिन है इसलिए वे इस तरह की कहानियां गढ़ते हैं। एनडीए पूरी तरह से मजबूत है और मैं कहीं नहीं जाने वाला हूं। मैं पूरी तरफ से एनडीए के साथ हूं और साथ ही रहूंगा। इस दौरान चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में कितनी सीट पर चुनाव लड़ेंगे के सवाल पर कहा कि अब तक इस मामले में कोई चर्चा ही नहीं हुई है।

जब इस मामले में चर्चा होगी तब इस पर बात करेंगे, और यह इतना आसान नहीं है कि कोई भी दल खुल कर चर्चा से पहले आपके सामने रख सके। अगर यह इतना आसान होता तो फिर सभी दल अब तक अपनी सीटों की घोषणा कर चुकी होती।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  भागलपुर का लाल हुआ शहीद, स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पार्थिव शरीर पहुंचेगा गांव…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...