PM Modi Independence Day 2025 Speech: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सेमीकंडक्टर मिशन तक, आत्मनिर्भर भारत की ताकत पर PM मोदी का जोर

PM Modi Independence Day 2025 Speech
नई दिल्ली:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को विकसित भारत का आधार बताया। उन्होंने कहा कि गुलामी ने भारत को न केवल निर्धन बनाया बल्कि दूसरों पर निर्भर भी कर दिया। आजादी के बाद देश के किसानों ने अन्न भंडार भरकर खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल की, लेकिन अब समय है कि यह आत्मनिर्भरता सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित की जाए।

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंधू का उदाहरण देते हुए कहा कि मेड इन इंडिया रक्षा तकनीक ने भारत की सैन्य क्षमता को नई ऊंचाई दी है। “दुश्मन को पता तक नहीं चला कि कौन से शस्त्रास्त्र इस्तेमाल हुए और कैसे वे पलक झपकते ही नष्ट हो गए। अगर हम आत्मनिर्भर न होते, तो शायद इतनी त्वरित गति से अभियान चलाना संभव न होता,” उन्होंने कहा।

पीएम मोदी ने रक्षा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में हुए सुधारों और मिशन मोड में आत्मनिर्भरता की दिशा में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब भारत बिना किसी बाहरी सप्लाई की चिंता के अपनी सुरक्षा जरूरतें पूरी करने

316 22Scope News में सक्षम है। तकनीक के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी को “टेक्नोलॉजी-ड्रिवन सेंचुरी” बताते हुए सेमीकंडक्टर उत्पादन की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 50-60 साल पहले भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण की योजना बनी थी, लेकिन फाइलों में अटकी रह गई और विचार की भ्रूण हत्या हो गई। “दुनिया में जहां कई देश इस क्षेत्र में महारत हासिल कर चुके हैं, भारत ने दशकों का समय गंवा दिया। लेकिन अब हम मिशन मोड में काम कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

पीएम मोदी ने बताया कि वर्तमान में छह सेमीकंडक्टर यूनिट्स पर कार्य शुरू हो चुका है, जबकि चार नए यूनिट्स को मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि भारत जल्द ही इस महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी मजबूत स्थिति बनाएगा।

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...