हिजाब के समर्थन में डीएम कार्यालय पर एआईएसएफ का प्रदर्शन

Begusarai- कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच अखिल भारतीय छात्र संघ के सदस्यों ने डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हिजाब पहनने को अपना मौलिक अधिकार माना है. प्रर्दशनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बजरंग दल के लोग यह तय नहीं कर सकते कि हम कौन सा ड्रेस पहन कर कॉलेज जाय और किस तरह का हिजाब पहने.

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब पर विवाद छिड़ा है. कुछ हिन्दू और विद्यार्थी संगठनों की ओर से मुस्लिम लड़कियों द्वारा हिजाब पहन कर कॉलेज जाने का विरोध किया जा रहा है. हिजाब समर्थक और विरोधी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब इसकी तपिस बिहार में भी महसूस की जाने लगी है. इसके विरोध और समर्थन में लोग एकजुट होने लगे हैं. यह विरोध प्रर्दशन भी उसी का एक कड़ी है.

हिजाब पहनना मौलिक अधिकार- एआईएसएफ

इस अवसर पर अमीन ने कहा कि यह कॉलेज प्रबंधन और छात्र-छात्राओं को तय करना है कि हमारा ड्रेस कोड क्या हो. हम क्या पहने और कब पहने यह तय करने का अधिकार किसी भी संगठन को नहीं है. लेकिन जिस तरीके से एबीभीपी और अन्य छात्र संगठनों के द्वारा इसका का विरोध किया जा रहा है, वह हमारे मौलिक अधिकार का उल्लंघन है.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...