पटना से बख्तियारपुर तक: CM नीतीश ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

CM ने बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज, इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बनाये जाने वाले प्रशासनिक भवन तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना: CM नीतीश कुमार ने पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि निर्माणाधीन 2 लेन आरओबी का निर्माण कार्य डेढ़ महीने में पूर्ण हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बनाये जाने वाले प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

CM ने कहा कि एनएच- 30 एवं एसएच- 106 को जोड़ने वाले इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों एवं प्राध्यापकों के साथ-साथ आमलोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का 4 लेन सड़क से सीधा संपर्क स्थापित होगा और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज तक आना-जाना आसान हो जाएगा।

ज्ञातव्य है कि सात निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पटना जिला में स्थापित एवं संचालित बख्तियारपुर अभियंत्रण महाविद्यालय, बख्तियारपुर के 5 एकड़ भूमि पर अतिरिक्त प्रशासनिक सह अकादमिक ब्लॉक, बालिका छात्रावास, ऑडिटोरियम का निर्माण, परिसर विकास, फुटबॉल मैदान का विकास, फर्निचर तथा चाहरदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। अतिरिक्त प्रशासनिक सह अकादमिक भवन के निर्माण से छात्रों के लिये न सिर्फ आवश्यकतानुसार वर्ग कक्ष एवं अन्य अध्यापन कक्ष की सुविधा मिलेगी बल्कि यह भवन कॉलेज के लिये अतिरिक्त प्रशासनिक इकाई के रूप में भी काम करेगा।

यह भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस पर एक पहल, कारोबारी ने बच्चों के बीच वितरित किये…

आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त बालिका छात्रावास के निर्माण से छात्राओं के लिये भी आवासन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह भवन उपयुक्त होगा। इसके अतिरिक्त ऑडिटोरियम एवं कैम्पस प्ले ग्राउंड के निर्माण से छात्रों के खेल-कूद एवं सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास में यह लाभदायक सिद्ध होगा। इसके पश्चात् CM ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के परिसर में प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन ऑडिटोरियम एवं इनडोर गेम्स, कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य का जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

2 14 22Scope News

ज्ञातव्य है कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की स्थापना 18 मार्च 2018 को हुयी थी। पटना एवं नालंदा जिला के सभी कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों को छोड़कर) पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का 25 घटक महाविद्यालयों, 2 सरकारी महाविद्यालयों, 3 अल्पसंख्यक महाविद्यालयों तथा कई संबद्ध महाविद्यालयों पर नियंत्रण है। 10 जनवरी 2025 को 219.2 करोड़ रूपये की लागत से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन ऑडिटोरियम एवं इनडोर गेम्स, कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

निरीक्षण के दौरान CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, CM के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, CM के सचिव अनुपम कुमार, CM के सचिव कुमार रवि, CM के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  राजधानी पटना में पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, इस मामले में आरोपी था अपराधी…

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img