स्वतंत्रता दिवस पर एक पहल, कारोबारी ने बच्चों के बीच वितरित किये…

पटना: पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। लोगों ने इस अवसर पर झंडोत्तोलन के साथ ही तरह तरह से अपनी ख़ुशी भी व्यक्त की लेकिन राजधानी पटना में एक कारोबारी ने कुछ अनोखे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। राजधानी पटना के रत्नालय ज्वेलर्स के निदेशक साकेत केसरी ने अपनी टीम के साथ झंडोत्तोलन किया साथ ही उन्होंने गरीब और असहाय बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बच्चों के बीच कॉपी, किताब, कलम और चॉकलेट का वितरण किया जिससे बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी देखी गई।

यह भी पढ़ें – नौबतपुर के इस मठ में दो सौ वर्षों से अधिक समय से आयोजित किया जाता है श्री कृष्ण जन्मोत्सव, जुटते हैं…

इस अवसर पर रत्नालय ज्वेलर्स के निदेशक साकेत केसरी ने कहा कि यह एक बहुत ही सुखद अवसर होता है जिससे मन अभिभूत हो जाता है। वह इस तरह की पहल लगातार करते रहते हैं और उनकी योजना है कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों की भविष्य को संवार सकें। उन्होंने कहा कि जब लोग शिक्षित होंगे तो देश आगे बढ़ेगा, इसलिए शिक्षा को मजबूत करना एक अहम विषय है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नहीं चाहिए उधार का गांधी, राहुल की यात्रा पर भाजपा का तंज तो पीके को कह दिया…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...