बिहार में विपक्ष का ‘वोट अधिकार यात्रा’ आज से शुरू, राहुल के साथ तेजस्वी के साथ दिखाएंगे दम

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी आज यानी 17 अगस्त से बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। ये यात्रा राज्य में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ है। राहुल गांधी 16 दिनों तक बिहार के 24 जिलों में घूमेंगे। साथ ही 1300 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ यात्रा खत्म होगी। इस यात्रा का मकसद आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया की ताकत दिखाना है। राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ रोहतास जिले (सासाराम) से शुरू होगी। राहुल के साथ इस यात्रा में बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।

Goal 7 22Scope News

यात्रा का मकसद मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को उजागर करना है – अखिलेश सिंह

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि यात्रा का मकसद मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि रविवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से लोगों के मताधिकार पर कथित हमले को उजागर करने के लिए ये यात्रा हो रही है।

राहुल का जिलों का निर्धारित कार्यक्रम की पूरी जानकारी

कांग्रेस नेता ने बताया कि यात्रा 17 अगस्त को सासाराम, 18 अगस्त को देव रोड (अंबा कुटुंबा), 19 अगस्त को हनुमान मंदिर पूनामा वजीरगंज, 21 अगस्त को तीन मोहानी दुर्गा मंदिर शेखपुरा, 22 अगस्त को चंद्र बाग चौक मुंगेर, 23 अगस्त को कुर्सेला चौक बरारी कटिहार, 24 अगस्त को खुश्कीबाग कटिहार से पूर्णिया, 26 अगस्त को हुसैन चौक सुपौल, 27 अगस्त को गंगवारा महावीर स्थान दरभंगा, 28 अगस्त को रीगा रोड सीतामढ़ी, 29 अगस्त को हरिवाटिका गांधी चौक बेतिया, 30 अगस्त को एकमा चौक एकमा विधानसभा छपरा में पहुंचेगी। जबकि एक सितंबर को पटना में विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा। 20, 25 और 31 अगस्त को यात्रा का विश्राम रहेगा।

यह भी देखें :

BJP पर लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये यात्रा ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी तरीके से वोट जोड़ने और काटने में रंगे हाथों पकड़ी गई है। बिहार में एसआईआर प्रक्रिया से ‘वोट चोरी’ की साजिश स्पष्ट रूप से सामने आई है। अब सामान्य नागरिक भी वोट चोरी के सबूत निकालकर दे रहे हैं।

राहुल ने वोट चोरी की खोल दी कलई – सांसद पप्पू यादव

राहुल गांधी के वोटर अधिकार रैली शुरू होने के पहले ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की सरकार को लोकसभा भंग कर देना चाहिए और लोकसभा भंग करके पूरे देश में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम करना चाहिए। इस सरकार को पूरे देश में एसआईआर कराकर फिर से चुनाव में जाना चाहिए। तभी निष्पक्षता सामने आ सकती है। उन्होंने राहुल गांधी के मतदाता अधिकार रैली को समर्थन किया और कहा कि उसमें भाग लेने के लिए वह सासाराम आए हैं। जिस प्रकार से जनता के वोट की चोरी की कलई राहुल ने खोल दी है। ऐसे में आज देश में एक ही उपाय है कि केंद्र की सरकार लोकसभा को भंग करे और पूरे देश में एसआईआर कराया जाए।

Pappu Yadav 22Scope News
राहुल ने वोट चोरी की खोल दी कलई – सांसद पप्पू यादव

यह भी पढ़े : राहुल के ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के लगाये नारे

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...