Sunday, August 17, 2025

Related Posts

टिकट रिफंड के नाम पर साइबर ठगी, रांची के युवक के खाते से उड़े 95 हजार

रांची : राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने टिकट रिफंड के नाम पर एक युवक के खाते से 95 हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले की प्राथमिकी साइबर थाना रांची में दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोअर वर्धमान कंपाउंड निवासी सरोज कुमार को 14 अगस्त को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को संबंधित कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनका टिकट रिफंड हो जाएगा। इसके बाद कॉलर ने पहले पेमेंट डिटेल्स और फिर अकाउंट की जानकारी मांगी। जैसे ही सरोज ने डिटेल्स साझा किए, उनके खाते से 95 हजार रुपये की निकासी हो गई। जिसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

जब पैसे निकलने का मैसेज आया तो सरोज ने तुरंत अपना खाता ब्लॉक कराया। लेकिन उसके बाद भी कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि अब आप रिफंड के लिए दौड़ते रहेंगे। परेशान होकर सरोज कुमार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe