सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर भाजपा का सवाल: सात सदस्यीय जांच दल गठित, सीबीआई जांच की मांग

रांची : गोड्डा जिले में सूर्या हांसदा के पुलिस एनकाउंटर मामले को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे एनकाउंटर नहीं बल्कि “हत्या” करार दिया है और इस घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

इस टीम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह और अनिता सोरेन शामिल हैं। यह टीम 17 अगस्त को सूर्या हांसदा के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी जुटाएगी।

भाजपा का आरोप और विरोधाभास

मरांडी ने दावा किया कि पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति और दर्ज प्राथमिकी में बड़ा विरोधाभास है।

मरांडी ने सवाल उठाया कि एक ही घटना की दो अलग-अलग कहानियां कैसे हो सकती हैं?

सीबीआई जांच की मांग

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने सीआईडी जांच पर भरोसा जताने से इनकार करते हुए कहा, “दूध की रखवाली बिल्ली को नहीं सौंपी जा सकती।”

भाजपा का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब इसे सीबीआई को सौंपा जाए।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...