झारखंड में शराब दुकानों की बंदोबस्ती: छह दिनों में केवल 51% दुकानों के लिए ही आवेदन

रांची : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा नई उत्पाद नीति के तहत शराब की खुदरा दुकानों की बंदोबस्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी धीमी है। आठ अगस्त से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन 13 अगस्त की रात तक केवल 51% दुकानों के लिए ही आवेदन प्राप्त हो सके हैं।

राज्य में कुल 1453 खुदरा शराब दुकानें हैं जिन्हें 560 समूहों में बांटा गया है। एक समूह में एक से चार तक दुकानें शामिल हैं। नियमों के अनुसार, कोई भी आवेदक पूरे राज्य में अधिकतम 9 समूहों के लिए ही आवेदन कर सकता है। अब तक 560 समूहों में से 286 समूहों के लिए ही आवेदन आए हैं, जबकि 274 समूहों के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है।

जिलावार स्थिति

अंतिम तिथि और प्रक्रिया

आवेदन 20 अगस्त की रात 11:59 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 22 अगस्त को लॉटरी के माध्यम से दुकानों के समूह फाइनल किए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि 29 अगस्त तक बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और 1 सितंबर से नई दुकानों का संचालन शुरू हो सके।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...