आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

भागलपुर : भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईदासपुर पंचायत के छिट राघोपुर गांव में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर दो गाड़ियां अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तबतक सब कुछ जलकर खाक हो गया था।

DIARCH Group 22Scope News

आग इतनी भंयकर थी की परिवार को घर से सामान निकालने का मौका नहीं मिला

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी भयावह थी कि लोगों को अपने घर के अंदर से सामान निकालने तक का भी मौका नहीं मिल पाया। देखते ही देखते बकरी, किताब और नगदी, बर्तन समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से प्रीत परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आगलगी की घटना में लक्षमण मंडल, अशोक मंडल, विजय मंडल, नारायण मंडल, लूटन मंडल, दर्शन मंडल, अनिल मंडल और मुनीलाल मंडल के घर पूरी तरह जल कर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में एक युवक की आग को बुझने के दौरान हाथ भी झुलस गया।

यह भी पढ़े : खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, सारा सामान जल कर राख…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले...

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर...