Palamu: लेवी वसूली की साजिश नाकाम, राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

Palamu: नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य से लेवी वसूलने की साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने पोखराहा स्थित अकड़ाही आहर एनएच के पास कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध अपराधियों को हिरासत में लिया।

Palamu: भारी मात्रा में हथियार बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस टीम को दो पिस्टल (एक ऑस्ट्रेलिया मेड व एक देसी), 50 राउंड 9 एमएम जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और 22000 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों को गिरफ्तार कर एएसपी राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले की जानकारी दी।

Palamu: अपराधियों का गैंगस्टर से कनेक्शन

एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि ये चारों संगठित अपराध गिरोह से जुड़े हुए हैं और गैंगस्टर राहुल सिंह के निर्देश पर काम करते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्यों से लेवी वसूलना है। चार में से तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार आरोपियों में फरहान कुरैशी उर्फ शैलु कुरैशी, शहजाद आलम और अन्य दो शामिल है।

उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर मजदूर पर गोली चलाने की घटना में भी ये आरोपी शामिल थे। उस कांड में इस्तेमाल किए गए हथियार और चोरी की बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। शहजाद आलम नामक आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया था, जो राहुल सिंह का खास गुर्गा है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...