समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, RJD के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर पर फायरिंग

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर से एक खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश राय के घर पर मंगलवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने जमकर फायरिंग की। इसका घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के भदैया पंचायत के रमैया गांव की है। यहां 20 से 25 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने राजद नेता के घर चढ़कर फायरिंग की। सीसीटीवी वीडियो में इसे साफ देखा जा सकता है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है।

Goal 7 22Scope News

20 से 25 की संख्या में थे अपराधी, हमें मारने आए थे – अमरेश राय

वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश राय का कहना है कि 20 से 25 की संख्या में अपराधी हमको घर पर मारने के लिए आए थे। इसमें से सभी अपराधियों को मैं पहचानता हूं। इनमें से आधे अपराधी गांव के ही हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1988 में भी हमारे पिताजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज रात को भी 20 से 25 अपराधियों के द्वारा घर पर चढ़कर फायरिंग की गई। मेरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : साइबर थाने की पुलिस ने 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार

आलोक कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...