साइबर थाने की पुलिस ने 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के साइबर थाने की पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी बिहार ही नहीं बल्कि यूपी, पंजाब, तेलंगना और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी का काम कर रहे थे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के बैंक एकाउंट से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है। ये सभी गिरफ्तार अपराधी पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं।

DIARCH Group 22Scope News

ये लोग फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बना कर लोगों से रुपए ठगी कर रहे थे – साइबर DSP अभिनव परासर

इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि ये लोग फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बना कर लोगों से रुपए ठगी कर रहे थे। विभिन्न एकाउंट के माध्यम से ठगे हुए रुपए का बंटवारा करते थे। जिसमें पुलिस ने इन गिरफ्तार अपराधियों के पास से नौ मोबाइल बैंक पासबुक, बायोमैट्रिक मशीन और क्यूआर कोड जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों में दिलशान अहमद, आशिक जमाल, शभू तिवारी, संदीप कुमार, रविरंजन कुमार और इरशाद शामिल है। पुलिस इन सब से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : हथियार तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपितों को बक्सर पुलिस ने धर दबोचा, तीन पिस्टल समेत कई सामान बरामद…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...