रांची में रिकॉर्ड 1762 आवेदन, आज होगी शराब दुकानों की ई-लॉटरी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में शराब दुकानों की खुदरा बिक्री के लिए इस बार रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। जिले की 150 दुकानों के लिए बनाए गए 87 ग्रुप में कुल 1762 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक किसी भी जिले में इतनी बड़ी संख्या में आवेदन नहीं मिले हैं। केवल रांची से ही आवेदन शुल्क के रूप में विभाग को 6 करोड़ 18 लाख 86 हजार 280 रुपये प्राप्त हुए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

ऑनलाइन ई-लॉटरी शुक्रवार को रांची समाहरणालय के ए ब्लॉक के कमरा नंबर 207 में होगी, जिसे आम लोग लाइव देख सकते हैं। चयनित दुकानों से विभाग ने सितंबर 2025 से मार्च 2026 तक 444 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है। एक सितंबर से इन दुकानों का संचालन निजी विक्रेताओं द्वारा किया जाएगा।

सबसे ज्यादा आवेदन ग्रुप-52 के लिए
रांची जिले में सबसे ज्यादा 75 आवेदन ग्रुप-52 की दुकानों के लिए आए हैं। इसके बाद ग्रुप-4 के लिए 69, ग्रुप-54 और ग्रुप-60 के लिए 58-58 आवेदन मिले हैं। वहीं ग्रुप-41 के लिए 55, ग्रुप-12 के लिए 53 और ग्रुप-20 के लिए 45 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इसके अलावा ग्रुप-33 और ग्रुप-40 में 44-44, ग्रुप-28 और ग्रुप-59 में 41-41 आवेदन दर्ज किए गए। ग्रुप-73 में 38 और ग्रुप-74 में 37 आवेदन मिले हैं। दूसरी ओर सबसे कम आवेदन (2-2) ग्रुप-15 और ग्रुप-32 के लिए आए हैं।

राज्य भर से प्राप्त आवेदन
उत्पाद विभाग को राज्य भर से भी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। बोकारो से 546, धनबाद से 490, देवघर से 466, पूर्वी सिंहभूम से 406, गिरिडीह से 211, गोड्डा से 324 और गुमला से 188 आवेदन आए हैं।
इसी तरह हजारीबाग से 516, जामताड़ा से 73, कोडरमा से 48, लोहरदगा से 17, पाकुड़ से 122, रामगढ़ से 88, साहिबगंज से 292, पश्चिमी सिंहभूम से 477, गढ़वा से 175 और सिमडेगा से 179 आवेदन मिले हैं।

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img