तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री या…, पत्रकारों ने जब पूछा तो राहुल का ये रहा जवाब…

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां गठबंधन बनाने में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही एनडीए और महागठबंधन अपने अलग अलग दावों से 2025 में अपनी सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं। एक तरफ एनडीए में सभी नेता खुल कर बोल रहे हैं कि चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा तो दूसरी तरफ महागठबंधन में तेजस्वी के नाम पर समर्थन की बातें अब भी खुल कर सहयोगी दल नहीं बोल रहे।

हालांकि महागठबंधन में राजद नेता तेजस्वी यादव को समन्वय समिति का चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ ही राजद समेत कुछ अन्य सहयोगी दल तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा भी बता रही हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने अब तक सहमती नहीं दी है। एक बार फिर पूर्णिया में ऐसा ही वाकया देखने को मिला। दरअसल वोटर अधिकार यात्रा के तहत एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने के लिए राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, दीपंकर भट्टाचार्य समेत कई नेता बैठे थे तभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल किया जिसके जवाब में राहुल गांधी ने सीधा जवाब न दे कर कहने लगे कि गठबंधन अच्छे से चल रहा है।

यह भी पढ़ें – अपराधियों के लिए काल है बिहार STF, अब देश के किसी कोने में भाग कर नहीं बच पाएंगे…

सभी पार्टियां एक दूसरे से जुड़ कर और आपसी समन्वय के साथ काम कर रही है। हमलोग राजनैतिक और विचारधारा के स्तर पर एक दूसरे से जुड़ रहे हैं और यह बेहतर रिजल्ट लायेगा। हमें हर हाल में वोट की चोरी रोकना है। मुख्यमंत्री चेहरा पर राहुल गांधी का जवाब अब एनडीए के लिए बैठे बैठाये एक मुद्दा बन गया और एनडीए ने तंज कसना शुरू कर दिया है। इस संबंध में एक भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस कभी तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

तेजस्वी भले राहुल गांधी का पिछलग्गू बने हुए हैं लेकिन तेजस्वी यादव पर पर अपराध और भ्रष्टाचार का बड़ा बोझ है। चुनाव में उन्हें इसका नुकसान हो सकता है, जो कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन ने चुनावी अभियान और फैसलों के लिए कोआर्डिनेशन कमिटी बनाई है, जिसके चेयरमैन तेजस्वी यादव हैं। राजद ने उन्हें सीएम फेस घोषित किया है लेकिन कांग्रेस ने अभी तक इस पर स्पष्ट सहमति नहीं दी है।

यह भी पढ़ें – अब देर से स्कूल पहुंचे तो नप जायेंगे, फोटो से की जा रही मॉनीटरिंग

राहुल गांधी ने भी तेजस्वी को सीएम फेस बनाने पर साफ साफ कुछ नहीं कहा ऐसे में भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने इस पर बयान दिया है। उन्होंने पूछा कि राहुल ये बताएं कि तेजस्वी तो आपको प्रधानमंत्री बनने के लिए कह रहे हैं लेकिन आप तेजस्वी को मुख्यमंत्री के लिए साफ नहीं कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार के 534 प्रखंडों में बन रहे आउटडोर स्टेडियम, आधा से अधिक हुआ पूरा…

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...